Prabhat Samgiita : Song No. 823

The song was performed during the morning session of the DMS at Jamalpur on 15 March, and its Hindi translation was done by Respected Pradyumn Narayan Singh Dada.

Composed by Shrii P R Sarkar dated 1983-09-03,  at Madhumalainca, Kolkata

Taal – Dadra

Tomár tare base base
Málát́i mor geṋthechi
Tájá phuler pápaŕi sáthe
Práńer madhu d́helechi

Ráter sheśe shiuli jhare
Vyathár shishir tháke bhare
Se je káṋde vyathábháre
Se kathá ámi bujhechi

Je jan gáṋthe sádher málá
Táro hiyáy tháke jválá
Tumi ki bojha ná go
Kata jválá sayechi

Translation in Hindi

हे प्रभु तुम्हारे आने की प्रतीक्षा में

तुम्हारे लिए बैठे-बैठे

अपने हृदय की समस्त कोमलता और मिठास ढालकर

ताजे फूलों की पंखुड़ियां से तुम्हारे लिए माला गूंध रहा हूं।

 

रात्रि के शेष में शिउली के फूल झर गए हैं ।

मधु से भरे फूल भूमि पर झरकर व्यथा से हाहाकार कर रहे हैं ।

काश वह मधु तुमको समर्पित कर पाते!

मैं उनकी व्यथा को महसूस कर रहा हूं।

हे प्रभु तुम्हारे लिए हृदय की धधकती प्रेम ज्वाला के साथ,

तुम्हारे लिए जो भक्त माला गूंध रहे हैं,

उसकी ज्वाला को तुमने महसूस किया?

 

मेरे अरमानों की धधकती ज्वाला

का ताप क्या तुम्हें दग्ध नहीं कर पाते?

हे मेरे प्राण प्रिय,

क्या तुम समझ नहीं पाए

तुम्हारा सानिध्य पाने के लिए

कितनी वेदना कितनी यातना झेल रहा हूं?

मेरी वेदना क्या तुम्हारे मर्म को आहट नहीं करती?

Translated by Shri Pradyumn Narayan Singh ji