पोहा-ढोकला 

पोहा-ढोकला 
सामग्री – 
सूजी – 1 कटोरी, पोहा – डेढ़ कटोरी, मक्की का आटा – 1/2 कटोरी, दही – 1  कटोरी, बारीक कटा हरा धनिया – 30 ग्राम, सहजन की पत्तियाँ (सूखी/ताजा) – 30 ग्राम, बारीक कटी हरी मिर्च – 1 चम्मच, अजवाइन – 1/4 चम्मच, तेल – 1 टेबल स्पून, लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच, नमक – स्वादानुसार
विधि – 
सूजी, पोहा और मक्की के आटे में सारी सामग्री डाल कर अच्छे से गूँथ लें. अब इसे गोलाकार आकृति देते हुए, पेंसिल से बीच में एक छेद कर लें. गैस पर स्टीम कुकर में पानी गर्म करे और एक बर्तन में तेल लगाकर तैयार करें. ढोकलों को बर्तन में रख कर भाप में 12-15 मिनट तक पकाएं अथवा माइक्रोवेव ओवन में चार मिनट के लिए भाप दे सकती हैं. पूरी तरह पक जाने पर बाहर निकल लें और गरमा-गर्म ढोकले, टोमेटो सॉस या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसें. दैनिक नाश्तों से हट कर यह भी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है जो सभी को पसंद आएगा.  
—–डॉ. वर्तिका जैन,  सहायक आचार्य,  वनस्पति शास्त्र, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर-313001, राजस्थान