This poem is about the journey of that primordial energy embedded into out root chakra which due to the divine attraction of Krishna seated above in sahasrar chakra rushes up through the various chakras and ultimately unites with Krishna the divine love.
Swirling and sizzling, flowing through the rocks,
Cutting her way between the hillocks.
Her heart filled with ecstasy thinking of her love,
Who stood ahead with arms tucked.

The expanse of blue, stretching far and wide,
Shimmering in the sunlight, translucent and white.
Perilous indeed, as greed shame and envy be,
Beckoned me closer with fervor and glee.
Slowly and steadily galvanized up the blazing path,
Locks aflame, releasing all wrath.
Desires all vanished up in the flame,
The docile being had least to complain.
Quiet and quivering, I flowed on the aerial
bed, the frenzy breeze adorned my breast. The
green Carnations and Chrysanthemum, along
the bed, Happy was I……as Love overflowed from the hidden crest
As I flowed through the jungle dark
I sparkled more with heart surcharged
Opulence and grandeur met my eye,
Wondered more, as I became omniscient
I trembled but motioned fast,
Towards my goal at last.
Beatitude bliss and love that flowed,
Only to find that I was abode.
Peace tranquility and love abound,
In my master’s hues I was drowned.
Deeptima
प्रेम हो तुमसे मिलना हो

प्रेम हो तुमसे मिलना हो
भवसागर पार हो जाता
भक्ति का अर्थ मिले तो
प्यार जगत से हो पाता
हर क्षण में भाव तुम्हारा
मन परमानंद रम जाता
हर कण में चाह तुम्हारा
सब रूप में तु भा जाता
मेरा आना जग में तुमसे
और जाना तेरी मर्जी है
तुमसे मिलकर एक रहूँ
तुझसे बस यह अर्जी है
गौतम प्रधान ‘मुसाफ़िर’
११ अगस्त २०२४
केलो विहार रायगढ़
सुभाष चंद्र बोस
जस कस्तूरी मृग नाभि बसे
तुम समा गए जग मानस में
है खोज रहा यह पागल मन
यह सुरभि खो गयी किस वन में
तुम नहीं रहे कैसे मानूँ ?
गूँजित जय हिन्द का नारा है
अवशेष ? मिला था नहीं मगर
अंकित पदचिन्ह तुम्हारा है
तुम अतुल्य फूल थे भारत के
मित्रों की टोली के गुलाब
थे सिंह गरजने वाले तुम
पतझर के थे तुम ललित बाग़
आज़ाद हिन्द के नायक थे
आज़ादी के परवाने तुम
आज़ादी का विपुल द्वीप जला
खो गए कहाँ दीवाने तुम
माँगा था तुमने खून कभी
आज़ादी के मस्तानो से
बेहता है अब वह गलियों में
आतंको के मयखानो से
रोको इसको आओ सुभाष
प्रउत की हथियार बनो
नव्य मानवतावाद फैलाओ जग में
जनमानस का विश्वास बनो
बन विश्व दीपक तुम जलो सदा
तल अंधकार मय हो फिर भी
विश्व बंधुत्व कायम करो
गरजो सुभाष सम सिंह अभी
है नमन योग्य उसका जीवन
जो सदा देश हित जीता है
बादल जल देता धरती को
क्या बदले में कुछ लेता है?
संध्या चक्रवर्ती
