Anandam – poems (Hindi)

प्रभात संगीत

Prabhat Samgiita Player - Apps on Google Play

प्रभात संगीत निष्ठा है आस्था है मानव मन की
शान्तिनिकेतन है स्थायी व्यथित मानो के आँगन की

ताल छन्द रस राग मधुरता रोग निवारक गुण इसके
इसकी गोद में चैतन्य का सुख है भरलो अपने आँचल में

मायारुपी भवसागर पार करने का उपाय यही
परम चेतना से आलिंगन बद्ध होने का उपाय यही

विश्व बंधुत्व प्रउत की व्याख्या नव्य मानवतावाद की पुकार
इसमें रमकर अपना जीवन सार्थक करलो सार यही

जीवन के स्वर्णिम प्रभात को लय ताल में बद्ध करो
इस संगीत की सुर बेला में अपने मन को साध करो

दीप्तीमा


स्तब्ध माता पिता


स्तब्ध माता पिता
पुत्री को अब कभी न देख पाने की टीस
उसके पायल की आवाज अब न गूंजेगी
बेटे की कलाई में अब न राखी बंधेगी
आंगन में हलचल महसूस नहीं होगी

स्तब्ध माता पिता
व्यभिचार की बिटिया हुई शिकार
अब हमेशा के लिए माँ हुई बीमार
परिजनों के आंसू अब न सुखेंगे
बिटिया की आहट अब न सुनेंगे

स्तब्ध माता पिता
किस समाज में रहते हैं?
किसको अपना कहते हैं?
क्या न्याय की सच में आस है?
इसे दिलाने सच कौन पास है?

स्तब्ध माता पिता
एक सवाल है समाज से
बीते कल और आज से
अन्तर्जातीय विवाह पर कितना आक्रोश !
फ़िर पाशविक घटनाओं पर क्यों खामोश?
स्तब्ध माता पिता………

गौतम प्रधान ‘मुसाफ़िर’
केलो विहार रायगढ़ (छत्तीसगढ़