कभी कभी अतीत में झांकना भी मन को कितना सहज, मुक्त और निर्द्वन्द्व कर देता है, कि हम वर्तमान के तनावों से थोडी देर के लिए मुक्त हो जाते हैं।
यह केवल बीते हुये सुखद क्षणों की ही बात नहीं, हमारे बीते हुए जीवन के दुखद क्षण भी हमारे वर्तमान को ऊर्जा से भर देते हैं। निश्चय ही मै अतीतजीवि होने की बात नही कहता, अतीतजीवि होना तो मानसिक रोग है, यह हमारे वर्तमान को दयनीय बना देता है। जब भी आप वर्तमान के दबावों से खुद को बोझिल महसूस करें थोडा सा अपने बचपन में झांक लीजिए, थोडी देर के लिए सहज हो जायेंगे। मन का बहुत बढियां इम्यूनिटी बूस्टर है यह, आजमा कर देख लीजिए। आज जीवन के इस पडाव से मै पीछे की ओर झांकता हूँ तो मन पूछता है, क्या खोया, क्या पाया? तो उत्तर देता हूँ, खोया तो कुछ नहीं, जो था वह अब भी है, हाँ, पाया वह सब कुछ कि अपनी छोटी सी झोली भर गयी। फलक अपनी झोली पसारे खडी थी, निछावर दिये जायेंगे चांद तारे, निछावर में चांद तारे मिले, छोटी सी झोली भर गयी।
प्रचार का काम अनवरत रूप से चल रहा था, लोगों में बडा उत्साह था। एक दिन आचार्य दीप नारायण जी आये हुये थे, हम लोग दोपहर का खाना खाकर अपने बंगले के पोर्टिको में बैठे थे, चारो तरफ से खुला था। वैशाख या जेठ का महीना था, गर्मी थी, लेकिन पुरवैया हवा इतनी अच्छी चल रही थी कि गर्मी का कुछ एहसास नहीं होता था। आचार्य जी बाबा चर्चा कर रहे थे, हमलोग पांच या छ लोग थे, बाबा चर्चा में सभी तन्मय थे, इतने में पुरवैया के झोके में जवाकुसुम तेल की भीनी खुशबू से सभी चौंक उठे। खुशबू इतनी तेज और मनमोहक कि आचार्य जी बाबा, बाबा कहकर भावविभोर हो गये। बाबा उन दिनों जवाकुसुम तेल ही लगाते थे, यह खुशबू बहुत देर तक रही और सबने इसका अनुभव किया, और सभी भावावस्था मे विभोर हो गये। जहाँ भी प्रेम और तन्मयता से बाबा चर्चा होती है, निश्चय ही बाबा वहाँ आने की कृपा कर भक्तों को अनुग्रहित करते हैं। बाबा ने गंध तन्मात्र पर बहुत डेमोंस्टेसन भी आगे चलकर दिया, गंध तन्मात्र नाम से एक पुस्तक भी छपी है जिसमें विस्तार से इन बातों को समझाया गया है। जिज्ञासुओं को अवश्य ही यह पुस्तक पढनी चाहिए।
इसी समय सूचना मिली कि पटना में धर्ममहाचक्र होने जा रहा है, बाबा उस समय रांची में रहते थे।

पटना में धर्ममहाचक्र के आयोजन की सूचना से मार्गियों में हर्ष और उत्साह का जबर्दस्त संचार हुआ, सभी अपने अपने ढंग से महाचक्र में जाने का कार्यक्रम बनाने में जुट गए। यह अवसर अनूठा होता था, आज की पीढी तो इसको भी वीडियो में ही देखेगी, लेकिन प्रत्यक्ष में भगवान का दर्शन, श्रवण और प्रवचन तो देवताओं को भी नसीब नहीं होता। बाबा भी चाहते थे अधिक से अधिक मार्गी भक्त महाचक्र में सम्मिलित हों, क्योकिं उन्ही के लिए तो वे भौतिक आवरण मे आये थे। वरना भगवान परमपुरूष, परमात्मा, ब्रह्म तो केवल मानसिक अवधारणा बन कर ही रह जाती। मृत्यलोक के भगवान तो कभी नसीब नहीं होते, बल्कि भगवान के विषय में कोई मानसिक अवधारणा भी नही बनती। क्या होता, बडा उलझा प्रश्न है। बहरहाल भगवान इस धरा पर आये, भक्तों को प्यार किया, अभयदान दिया, मन के असीम आनंद के प्यास को तृप्त किया, पटना का धर्ममहाचक्र आनंद उत्सव के साथ सम्पन्न हुआ। उस अवसर पर हो रहे कीर्तन में भाव प्रवाह की स्थिति ऐसी थी कि मानो सभी दिव्य चेतना से ओतप्रोत हो रहे हों, सभी बेसुध से उन्हें पुकार रहे हैं। तभी तो उस महाचक्र में बाबा ने कहा था कि आज पिता अपने पुत्र और पुत्रियों को लेने आया है, प्रवचन का यह ऐसा वाक्य था कि सभी भावातुर होकर चीखें मारकर रो पडे थे। और बाबा, बाबा के निनाद से वातावरण गूंज उठा था, और सामने अपने चीखते बच्चों को वराभय आश्वासन दे रहा था, हाँ, मै तुम्हारे लिए ही आया हूँ!
धर्ममहाचक्र के बाद हम लोग वापस घर आये, घर पर मेरी माँ अकेली ही रह गयी थी, उनकी परिचारिका उनके साथ थी और गृहसहायक भी अपनी अपनी जगह पर थे। लौटने पर मालूम हुआ कि मेरे एक चाचा हरि बाबू के घर में चोरी हो गयी और चोर उनकी रायफल, पिस्टल के साथ लगभग पचास, पचपन हजार रूपये जो एक दिन पहले ही तम्बाकू के एक व्यापारी ने उनका भुकतान किया था, चोरी कर ले गये। चूंकि लाइसेन्सी रायफल और पिस्टल की बात थी तो बडी सघनता से पुलिस इस अनुसंधान में लग गयी। इधर हरि बाबू भी अपने तरीके से खोज में लगे थे, पिस्टल और रायफल की चोरी ने मामला बडा गंभीर बना दिया था।
लगभग हफ्ता दस दिन के बाद मुझे रांची जाना पडा। रांतूरोड में बाबा का आवास था, बाबा का दर्शन करने जब मै बाबा आवास पर पहुँचा तो गेट पर ही बाबा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री विशुनदेव जी से मेरी मुलाकात ह़ो गयी, उन्होने मुझे देखते ही पूछा, प्रद्युम्न जी, आपके यहाँ चोरी हो गई? मैने कहा, नहीं तो, इसपर विशुनदेव जी बोले, यह कैसे हो सकता है, बाबा बोल रहे थे-प्रद्युम्न के यहाँ चोर आया था, और पटना में जो कीर्तन हो रहा था उसकी ध्वनि मैने प्रद्युम्न के घर पर भेज दिया, और कीर्तन के शोर से चोर भाग गये। विशुनदेव जी की बातों को मैने गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि इस तरह की कोई घटना मेरे घर में नहीं हुई थी। हाँ, उनसे मैने यह जरूर कहा कि चोर मेरे एक चाचा के घर से चोरी कर उनके रायफल, पिस्टल और कुछ रूपये ले गये हैं। इसपर विशुनदेव जी ने पुन: कहा कि चोर आपके ही घर आये थे और कीर्तन की आवाज से वे भाग गए कि घर में बहुत लोग हैं और जगे है। मैने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बाबा के पास चला गया।
मैने बाबा को साष्टांग प्रणाम किया और एक ओर खडा हो गया, बाबा का कुछ निर्देश मिला, लेकिन चोरी के विषय में बाबा ने कुछ नहीं पूछा, हाँ उनके चेहरे पर एक रहस्यमयी मुस्कान जरूर थी, जो मै समझ नहीं पाया।
चार पांच दिन बाद मै वापस अपने घर लौटा तो मालूम हुआ चोर पकड लिये गये, हथियार भी बरामद हो गये, लेकिन रूपये नहीं बरामद हो सके।जेल के सूत्रों से अपराधियों का सुराग मिला, बहरहाल थाने में उनकी खूब पिटाई हुई और उसी क्रम में उन लोगों ने अपने बयान में कहा, कि वे लोग मेरे घर ही चोरी की नीयत से आये थे, उन लोगों ने सुन रखा था कि मेरी शादी मे बहुत जेवर और नवलखा हार मिला था। गांव में तो मनगढंत अफवाहें फैल जाती हैं जिसका क़ोई सर पैर नहीं होता, और ऐसी अफवाहों से चोरों के जीभ में पानी आ जाता है। चोरों ने पुलिस के समक्ष बयान मे कहा कि जब उन लोगों को पता चला कि प्रद्युम्न बाबू घर में नहीं है पटना चले गये हैं, घर में केवल उनकी माँ हैं तो उनलोगों ने चोरी की योजना बनाई। पहली रात जब चोरी करने आये तो देखा घोड़े पर बंदूक से लैस एक संतरी पहरा दे रहा है, यह देख डर से भाग गए। दूसरे दिन रात को घर के पिछवाडे से आये और दीवार फांदने की तरकीब लगाने लगे, उसी समय घर के आंगन से कीर्तन की आवाज सुनाई पडने लगी। उन्होंने सोचा, सत्यनारायण की पूजा आदि हो रही होगी, बूढी माँ कथा आदि करवा रही होंगी, लोगों के जाने के बाद दीवार फांदनेदे की तरकीब लगायेंगे। लेकिन भोर होने तक कीर्तन होता ही रहा और उनके घर चोरी नहीं कर सके, अंत में जाते जाते हरि बाबू के घर चोरी की।
हरि अनंत हरि कथा अनंता!
आदरणीय श्री प्रद्युम्न नारायण दादा जी की फेसबुक वॉल से
The subtle fragrance of hibiscus oil
Sometimes, looking back at the past can make the mind so calm, free, and carefree that we are freed from the stresses of the present for a while.
This is not just about pleasant moments from the past; even the painful moments of our past life fill our present with energy. Certainly, I’m not advocating living in the past; being fixated on the past is a mental illness, it makes our present miserable. Whenever you feel burdened by the pressures of the present, take a little peek into your childhood; you will feel relaxed for a while. It’s a great immunity booster for the mind, try it. Today, from this stage of life, when I look back, my mind asks, what did I lose, what did I gain? And I answer, I lost nothing, what I had is still there, yes, I gained everything, so much that my small bag is full. The sky was standing with its arms outstretched, ready to shower down the moon and stars; I received the moon and stars as a gift, and my small bag was filled.
The Anand marga Pracar work was going on continuously, and there was great enthusiasm among the people. One day, Acharya Deep Narayan Ji had come. We were sitting in the portico of our bungalow after lunch; it was open on all sides. It was the month of Vaishakh or Jyeshtha, it was hot, but the easterly breeze was blowing so nicely that we didn’t feel the heat at all. Acharya Ji was talking about Baba grace; there were five or six of us. Everyone was engrossed in the discussion when, suddenly, a gentle breeze carried the subtle fragrance of hibiscus oil, surprising everyone. The fragrance was so strong and captivating that Acharya Ji, calling out “Baba,” became overwhelmed with emotion. Baba used to apply hibiscus oil in those days. This fragrance lingered for a long time, and everyone experienced it, and everyone was immersed in a state of bliss. Wherever Baba’s teachings are discussed with love and devotion, Baba surely graces the place with his presence and blesses his devotees. Baba later gave many demonstrations on the concept of “Gandha Tanmatra” (the subtle element of smell), and a book has also been published under the name “Gandha Tanmatra” which explains these things in detail. Those who are curious should definitely read this book.
At that time, news arrived that a Dharma Mahachakra was going to be held in Patna. Baba was living in Ranchi at the time.
The news of the Dharma Mahachakra in Patna generated tremendous joy and enthusiasm among the devotees, and everyone began making plans to attend the Mahachakra in their own way. This was a unique opportunity; today’s generation will only see it on video, but the direct sight, hearing, and teachings of Mahasambhoti are something even the gods don’t get to experience. Baba also wanted as many devotees as possible to participate in the Mahachakra, because it was for them that He had come in a physical form. Otherwise, God, the Supreme Being, the Paramatma, Brahman, would have remained merely a mental concept. The Lord of the mortal world would never have been seen, nor would any mental concept of God have even formed. What would have happened? It’s a very complex question. Nevertheless, God came to this earth, loved His devotees, granted them fearlessness, and quenched the thirst for boundless joy in their hearts. The Dharma Mahachakra in Patna concluded with a celebration of joy. During the kirtan (devotional singing) at that event, the flow of emotion was such that it seemed as if everyone was overflowing with divine consciousness, all of them calling out to Him in a state of ecstasy. It was at that Mahachakra that Baba said, “Today, the Father has come to take His sons and daughters.” This sentence from His discourse caused everyone to cry out and weep uncontrollably. The atmosphere resonated with cries of “Baba, Baba,” and He, seeing His crying children before Him, gave them assurances of protection and blessings, saying, “Yes, I have come for you!”
After the Dharma Mahachakra, we returned home. My mother had been left alone at home; her attendant was with her, and the household staff were also in their respective places. Upon returning, we learned that a theft had occurred at my uncle Hari Babu’s house, and the thieves had stolen his rifle, pistol, and approximately fifty to fifty-five thousand rupees, which a tobacco merchant had paid him the day before. Since the matter involved licensed rifles and pistols, the police became heavily involved in the investigation. Meanwhile, Hari Babu was also conducting his own search. The theft of the pistol and rifle had made the situation very serious.
About a week or ten days later, I had to go to Ranchi. Baba’s residence was on Rantu Road. When I reached Baba’s residence to see him, I met his chief security officer, Mr. Vishundev, at the gate. As soon as he saw me, he asked, “Pradyumna ji, was there a theft at your house?” I said, “No.” To this, Vishundev ji replied, “How can that be? Baba was saying that a thief came to Pradyumna’s house, and I sent the sound of the kirtan (religious chanting) that was happening in Patna to Pradyumna’s house, and the thieves ran away because of the noise of the kirtan.”
I didn’t take Vishundev ji’s words seriously, because no such incident had occurred at my house. However, I did tell him that thieves had stolen a rifle, a pistol, and some money from my uncle’s house. To this, Vishundev ji again said that the thieves had come to my house and ran away because of the sound of the kirtan, thinking that there were many people awake in the house. I didn’t react to this and went to see Baba.
I prostrated myself before Baba and stood to one side. I received some instructions from Baba, but he didn’t ask anything about the theft. However, there was a mysterious smile on his face, which I couldn’t understand.
Four or five days later, when I returned home, I learned that the thieves had been caught, and the weapons had been recovered, but the money could not be recovered. The police got a lead on the criminals from jail sources. They were severely beaten at the police station, and during their interrogation, they confessed that they had come to my house with the intention of stealing. They had heard that I had received a lot of jewelry and a valuable necklace at my wedding. In the village, baseless rumors spread like wildfire, and such rumors make thieves’ mouths water. The thieves stated in their confession to the police that when they learned that Pradyumna Babu was not at home but had gone to Patna, and only his mother was there, they planned the robbery. The first night they came to steal, they saw a sentry on horseback, armed with a gun, guarding the house. Seeing this, they fled in fear. The next night, they approached the house from the back and began devising a plan to climb over the wall. At that moment, they heard the sound of kiirtana singing coming from the courtyard. They thought that a Satyanarayan puja or some other religious ceremony was taking place, and that the old mother was having prayers recited. They decided to wait until the people left before attempting to climb the wall. However, the kiirtana continued until dawn, and they were unable to steal from the house. Finally, as they were leaving, they robbed Hari Babu’s house.
Baba’s stories are endless, and Baba’s glory is infinite!
From the facebook wall of Respected Shri Pradyumn Narayan dada ji
