– वसुधा
आज मैं आपसे एक दोसे की रेसिपी शेअर करना चाहती हूँ जो सात्विक अन्न है साथ ही पौष्टिक तत्वों से संपन्न है। इसमें भगर/मोरियो/सामा है जो अपने आप में एक संपूर्ण आहार है। दूसरा साबूदाना जो ग्लूटेन मुक्त, कार्बोहायड्रेट से बना होने से ऊर्जा का स्त्रोत है। तीसरा सिंघाड़े का आटा, जिसमें 74% पानी होता है। कम कैलरीज, उच्च फायबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता हैजो मधुमेही की रक्त शर्करा संतुलित रखता है और वजन घटाने में भी असरदार है।
सामग्री:- 1 कप मोरियो, ¼ कप साबूदाना, ¼ कप सिंघाड़े का आटा, 3-4 हरी मिर्च, छोटा टुकड़ा अदरक, धनिया बारीक कटा हुआ ¼ कटोरी, जीरा 2 चम्मच, नीबू रस दो चम्मच, नमक और शक्कर स्वादानुसार
चटनी के लिये:- 1 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ, मिर्च, जीरा, धनिया और नमक मिक्सर से महीन कर बाजू में रखें।
विधि:- मोरियो और साबूदाना अलग-अलग 1-2 घंटे भिगोकर रखें फिर मिक्सर मे महीन पीस लें। उसमें सिंघाड़े का आटा, मिर्च, अदरक पेस्ट, कटी धनिया, नीबू रस, जीरा, नमक, थोड़ी शक्कर मिलाकर अच्छे से फेंट लें और तवे पर दोसे बनाएं। चटनी के साथ परोसें। – वसुधा
